फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhandara with havan-kanya pujan, marriage of a couple also took place

Sonebhadra News: हवन-कन्या पूजन के साथ भंडारा, एक जोड़े का विवाह भी कराया

Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bhandara with havan-kanya pujan, marriage of a couple also took place
बीजपुर बाजार में हवन पूजन व महाभंडारे का आयोजन करते भक्तगण। - फोटो : Archive
बीजपुर। जरहा न्याय पंचायत समेत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन सोमवार को हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान एक जोड़े का विवाह भी कराया गया। बीजपुर बाजार, दूदहिया माता मंदिर, एनटीपीसी आवासीय परिसर और डोडहर समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में देवी दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और पंडालों में विशेष पूजा के बाद हवन किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और भोजन कराया गया। उन्हें दक्षिणा और उपहार भी दिए गए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवी जागरण और राधा रानी, शिव-पार्वती आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने कहा कि नवरात्र श्रद्धा, भक्ति, संयम और धार्मिक आस्था का पर्व है। इस दौरान बृजकिशोर मोदनवाल, लल्लन सिंह, गौतम, इंद्रदेव सिंह, विनोद गर्ग, परशुराम पाल, धनंजय शर्मा, सुधा देवी, शांति और ममता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed