फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhadohi defeated Sonbhadra's team by 20 runs

Sonebhadra News: सोनभद्र की टीम को भदोही ने 20 रनों से हराया

Thu, 19 Oct 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi defeated Sonbhadra's team by 20 runs
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में क्रिकेट परफॉरमेंस पाइंट की ओर से अंडर 16 जिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच का उद्घाटन युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही और सीपीपी सोनभद्र के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें भदोही की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 185 रन बनाया, जिसमें साहिल ने 81, यश ने 46 और कृष्णा ने 24 रन बनाया। सोनभद्र टीम के कप्तान ने 4, शिवजी ने 4, देवांश ने 1 और हर्षित ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी में सोनभद्र की टीम 165 रनों पर ही सिमट गई, जिसमें अर्पित ने 59, शिवाजी ने 48 रन बनाए। भदोही की टीम की ओर से साहिल ने 4 और शिवम ने 3 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच भदोही टीम के साहिल को हेमंत उपाध्याय ने दिया। मैच में अंपायर ऋषभ और अंशु, स्कोरर विवेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed