फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhaagahi team wins Raja Abhushan Brahm Shah Cup 2021

भगाही टीम ने जीता राजा आभूषण ब्रह्मशाह कप 2021

Mon, 08 Mar 2021 04:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bhaagahi team wins Raja Abhushan Brahm Shah Cup 2021
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के करसोता गांव में राजा आभूषण ब्रह्मशाह क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार देर शाम संपन्न हो गई। 23 दिन तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर और सीमावर्ती सिंगरौली जिलों की कुल तीन दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में भगाही की टीम ने लक्ष्मणपुर को पराजित कर राजा आभूषण ब्रह्मशाह क्रिकेट कप 2021 पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

भगाही की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भगाही ने निर्धारित 12 ओवरों में 162 रन बनाए। 163 रन का लक्ष्य लेकर जवाब में उतरी लक्ष्मणपुर की टीम 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार भगाही ने 71 रन से लक्ष्मणपुर को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार राहुल सिंह को दिया गया। राहुल ने 46 रन बनाए और विपक्षी टीम के तीन विकेट भी चटकाए। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मोहनी टीम के विजेंद्र को दिया गया। इन्होंने पूरी सीरीज में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर 158 रन बनाए व पांच विकेट लिए। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने विजेता टीम को आठ हजार रुपये व ड्रेस दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पटेल ने उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और ड्रेस प्रदान किया गया। मुक्खा के निवर्तमान ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, क्रांति सिंह, रमजान अली, सियाराम केसरी, शुभम केसरी, गुलशन अली, प्रेमनाथ कोल, गोविंद, कन्हैया लाल, प्रमोद कुमार, रोहित कुमार, प्रदीप तिवारी, संजय गुप्ता, जितेंद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed