फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Better Work will now respect

बेहतर हुए कार्य पर अब होगा सम्मान

Tue, 25 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Tue, 25 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं किसी से कम नहीं, बस उन्हें मौका मिलने की जरूरत है।यह साबित किया है जनपद की 12 महिला ग्राम प्रधानों ने। ग्राम पंचायतों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद की 12 महिला ग्राम प्रधानों का चयन रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए हुआ है। इसमें बभनी से छह, चतरा से तीन और नगवां, राबर्ट्सगंज, दुद्धी से एक-एक प्रधान चुनी गई हैं। नवंबर में मुख्यमंत्री इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे। जिला प्रशासन और पंचायत राज विभाग ने इन प्रधानों के चयन पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


महिला ग्राम प्रधान बेहतर कार्य कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। जिले की 12 ऐसी प्रधान हैं, जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य तो कराए ही साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सार्थक पहल की। इन महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बाल विवाह रोकने, विधवाओं के पुनर्विवाह, दहेज उत्पीड़न, महिलाओं और बालिकाओं के विरूद्घ हिंसा को रोकने, भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूकता लाने, उन्हें शिक्षित करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए उनका लाभ दिलाने का काम किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी एमपी द्विवेदी ने बताया कि बभनी ब्लॉक के अरझट की प्रधान धरमजीत, खोतोमहुआ की रेनू देवी, भंवर की सुलोचना देवी, धनखोर की विद्यावती देवी, धनवार की संगीता देवी, शीशटोला की सीता देवी, चतरा ब्लॉक के सेहुआं की आशा पांडेय, बिरधी की प्रमिला सिंह, कोरियांव की लक्ष्मी देवी, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरवन की पार्वती देवी, दुद्धी ब्लॉक के दुम्हान की आशा देवी और नगवां ब्लॉक के छीरू गांव की प्रधान लक्ष्मी देवी को वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन महिला प्रधानों को राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed