फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Before the housing wealth, and materials seized

पहले दिया आवास का धन, फिर सामग्री जब्त

Mon, 04 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 04 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Before the housing wealth, and materials seized
राबर्ट्सगंज में घोरावल विधायक रमेशचंद्र दूबे को ज्ञापन सौपते ऊचका के ग्रामीण।
जिले में लोहिया आवास जारी करने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। घोरावल ब्लॉक के ऊंचका गांव में लोगों को आवास जारी किए गए थे। उनके खाते में धन भेज दिया गया। जब वे मकान बनवाने लगे तो खंड विकास अधिकारी ने निर्माण सामग्री जब्त कर ली। बीडीओ का कहना है कि गलत तरीके से आवास आवंटित किए गए थे लिहाजा उनको निरस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार की है। 
विज्ञापन


 ऊंचका गांव में कुछ लोगों का डा. राम मनोहर लोहिया आवास के लिए चयन हुआ। उनके खाते में धनराशि की पहली किश्त भी भेज दी गई। लाभार्थियों ने कच्चे मकान गिराकर नया घर बनवाना शुरू किया। ब्लॉक प्रशासन ने अचानक उनका आवास निरस्त कर दिया। खंड विकास अधिकारी दल-बल के साथ आए और गिट्टी-बालू आदि उठवा ले गए। सोमवार को ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे के राबर्ट्सगंज स्थित अवास पर पहुंचे और उनको ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

 

 

गुहार लेकर आए रबी, आशिया बेगम, जगीला, शिवकुमार, खुशबु निशा, कलावती जगरनाथ, विद्यावती का कहना था कि पंचायत की खुली बैठक में लोहिया आवास के लिए उनका चयन किया गया था। जांच पड़ताल के बाद उनके खाते में मकान बनाने की पहली किस्त भेज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब बीडीओ अपने मातहतों से भवन सामग्री को उठवा ले जा रहे हैं। बैंकों से धन निकासी पर भी रोक लगा दी गई है। विधायक ने उन्हेें आवास दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस मामले में जिले के आला अधिकारी अपात्रों के चयन की बात तो कह रहे हैं लेकिन यह काम किन अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी इस मुद्दे पर मुंह खोलने को कोई तैयार नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed