फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   became former sainik from fake document

फर्जी कागजातों से बने पूर्व सैनिक

Wed, 31 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 31 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फौज के पूर्व अफसरों को सौंपी जाने वाली मिनीरत्न कंपनी एनसीएल की  सुरक्षा इन दिनों सवालों के घेरे में है। निगाही में सीबीआई की छापेमारी के बाद जहां सभी कोल परियोजनाओं में हड़कंप की स्थिति है। सीबीआई टीम ने भी, एक पूर्व सैनिक की दूसरी जगह भी परेड कराकर कागजी कोरमपूर्ति कराने तो कई सामान्य व्यक्तियों को फर्जी दस्तावेज के जरिए पूर्व सैनिक बनाने की जांच तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो छापेमारी और हिरासत में लिए गए सुरक्षा अधिकारियों से पूछताछ में सीबीआई को कई अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल आफ रिसेटलमेंट (डीजीआर) योजना के जरिए पूर्व सैनिकों को सार्वजनिक उपक्रमों की सुरक्षा में नियोजित किया जाता है। इसी कड़ी में जून में एनसीएल में पंजीकृत अंबाला, राजस्थान, लखनऊ, भोपाल, गाजियाबाद, दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों को उनके बताए संख्या अनुसार अलग-अलग कोयला प्रोजेक्टों, कंपनी मुख्यालय के सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताते हैं कि कागजी कोरम पूर्ति के लिए एक पूर्व सैनिक को दूसरे परियोजनाओं के टाइम आफिसों में परेड कराकर कागजी कोरमपूर्ति कर ली गई।
विज्ञापन


तैनाती की बार आई तो सामान्य व्यक्तियों को तैनात कर दिया गया। इसी तरह कुछ के पूर्व सैनिक होने के फर्जी कागजात ही तैयार कर दिए गए। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। बता दें कि सुरक्षा का यह कारोबार सालाना पचास करोड़ का है। साथ ही इससे कोल, कबाड़ और डीजल चोरों के सिंडीकेट का भी संबंध होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed