फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BDO Office

ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
BDO Office
घोरावल ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते बारी महेवा के ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के बारी महेवा के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव में बीडीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पंचायतमित्र ने उनकी पूरी मजदूरी नही दी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर कहा है कि लॉकडाउन में मनरेगा के तहत मई महीने में बेलन नदी में हम प्रार्थी गणों ने बेलन नदी में खंते की खुदाई किए हैं,लेकिन उन्हें मजदूरी नही मिली।जबकि पंचायत मित्र ने कई लोगों का फर्जी हाजिरी लगाकर फर्जी लोगों को भुगतान कर दिया। हम मजदूर लोगों की मेहनत मजदूरी करने के बाद भी खंते में कटौती करने के बाद भी हम लोगों की मजदूरी नहीं मिली, जिससे हम गरीब मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। जब हम मजदूर लोग ग्राम पंचायत मित्र से कहने के लिए जाते हैं तो वह कहते हैं कि सेक्रेटरी व जेई और बीडीओ साहब का आदेश मिला है कि नदी व नाला की खुदाई में 10 खंते पर 5 खंते ही दिया जाए जो मजदूरों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। गरीब मजदूरों ने भुखमरी व भविष्य को ध्यान में रखते हुए पंचायत मित्र को तत्काल पद मुक्त करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सभी मजदूर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस अवसर पर अशोक कुमार, संजय, प्रमोद, रविकुमार, विनोद, राजेंद्र, सुनील कुमार, सुभाष, राधेश्याम इत्यादि रहे।इस सम्बंध में बीडीओ उमेश सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है।इस सम्बंध में जांच कराई जा रही है।जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed