फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Barwan defeated Kevata in the quarterfinals

केवटा को हराकर बरवां क्वार्टर फाइनल में

Sun, 20 Feb 2022 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Barwan defeated Kevata in the quarterfinals
घोरावल तहसील क्षेत्र के कुसी निस्फ गांव में रविवार को विशाल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पांडेय ने फीता काटकर किया किया। उद्घाटन मैच बरवां और केवटा की टीम के बीच खेला गया। बरवां की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। केवटा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों के मैच में बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवरों में 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद 45 रनों का लक्ष्य लेकर जवाब में उतरी बरवां की टीम ने सातवें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए बरवां टीम के जुगलेश यादव को 11 रन व 2 विकेट को मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, मोहित मोदनवाल, मनीष केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed