फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bapu and Shastri were working for the country.

देश के लिए काम करते रहे बापू और शास्त्री जी

Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bapu and Shastri were working for the country.
प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्य महाप्रबंधक
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी व शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद दोनों महानायकों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान गांधी और शास्त्री जी को वक्ताओं ने देश का रहनुमा बताया। वे हमेशा देश के लिए काम करते रहे।  
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। यहां उन्होंने गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के साथ ही पोलिथीन मुक्त कार्यालय बनाए रखने का संकल्प दिलाया। क्रास कंट्री रेस के विजेता बालक व बालिकाओं को ट्रेक शूट दिया। फसल के अवशेष को न जलाने के संबंध में हुई प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा को डीएम ने अंगवस्त्रम, मिठाई, पुष्प व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला अस्पताल में डीएम ने मरीजों को फल वितरित किया। पुरुष, महिला, बच्चा वार्ड, एनआरसी सेंटर, आकस्मिक वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमएस डा. पीबी गौतम को बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। जिला न्यायालय परिसर में भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर जिला न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने ध्वजारोपण किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री लालता प्रसाद पांडेय ने भी गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। सोनभद्र विकास मंच के कर्यालय पर संस्थापक व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। दुद्धी: तहसील मुख्यालय ब्लॉक, मुंसिफ कोर्ट, कोतवाली, भाऊराव देवरस पीजी कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय आश्रम पद्धति कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मल्देवा में जयंती मनी। घोरावल: क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों में बापू, शास्त्री की जयंती मनी। नगर पंचायत व विभिन्न विद्यालयों में गांधी जयंती पर निबंध, चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। नगर पंचायत सभागार में हुई प्रतियोगिता में भारतीय इंटर कालेज और सोनांचल इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी, सिमरन बानो व अंजू सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी दूबे, अनुराधा व रिया दूबे को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में संध्या मौर्या ने प्रथम, काजल द्वितीय और सना रेहान, शिवांगी मोदनवाल व नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार और ईओ चैतन्य कुमार तिवारी ने पुरस्कृत किया। सोनांचल इंटर कालेज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्या यादव, अल्वीरा शेख व काजल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में राजीव मौर्या, अमनदीप शर्मा व प्रियंका मौर्या ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया ने पुरस्कृत किया। ओबराः स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गांधी एवं शास्त्री की जयंती मनाई गई। वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहा। डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विनोद बहादुर सिंह रहे। चार्ट एवं निबंध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने पीजी कॉलेज चौराहे से वीआईपी रोड होते हुए स्कूल तक प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक सतपाल तनेजा ने राष्ट्र चिंतन पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रानमती देवी एवं ईओ  टीएन चौबे ने गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया  और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने अल्ट्राटेक सिमेंट वर्कर्स व सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों के सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। स्थित मां हंसवाहिनी स्कूल में विधायक ने ध्वजारोहण किया।  सलखनः राजा बलदेव दास बिड़ला सोन घाटी इंटर कालेज में मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड ने दोनों महापुरुषों को याद किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला ने की। बच्चों को छात्रवृत्ति तथा पिछले वर्ष कराई गई दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित परीक्षा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वैनी/खलियारीः प्राथमिक विद्यालय वैनी में प्रभातफेरी निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ध्वजारोहण के बाद गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। नगवां ब्लाक में भी जयंती मनाई गई। यहां लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की।  चुर्कः गांधी जयंती के मौके पर हुई क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी किरीट राठौर ने हरी झंडी दिखाकर अपने आवास से किया। यह रेस पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुई। बालक वर्ग में पहला स्थान आरलोक यादव, दूसरा संजय यादव, तीसरा अजय यादव, चौथा विजय चौहान, पांचवां राजू चौहान व छठवें स्थान पर आकाश रहे। बालिकाओं की क्रास कंट्री रेस में पहला स्थान गुंजा मौर्या, दूसरे पर कामिशी, तीसरे पर नीकी मिश्रा, चौथे पर सुनीता, पांचवें स्थान पर रेनू व छठवें स्थान पर शालू मौर्या रहीं। एथलेटिक कोच प्रमोद यादव, फुटबाल कोच राजीव वर्मा, बास्केट बाल कोच प्रीति मिश्रा, मुरशीद, आनंद व जगदीश रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह मौजूद रहे। बभनीः ब्लाक परिसर में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी। गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाने की अपील की गई। परिषदीय व प्राइवेट संस्थाओं में भी कार्यक्रम हुए। राजकीय इंटर कालेज चपकी, जनता महाविद्यालय, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज बभनी, ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी में जंयती मनाई गई। पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के प्रतिनिधि अमित कुमार शर्मा ने बच्चों की निबंध प्रतियोगिता कराया। कोन के गैवंति देवी इंटर कालेज में धूमधाम से जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रविशंकर कन्नौजिया ने ध्वजारोहण किया।प्रबन्धक संतोष पासवान ने स्वच्छता का संदेश दिया। अनुसूचित जाति व जनजाति के 153 बच्चों को छात्रवृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। रेणुकूट: गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं हिण्डाल्को पुस्तकालय स्थापना दिवस समारोह हिण्डाल्को मनोरंजनालय हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मुखिया सतीश एन जाजू ने वरिष्ठ अधिकारियों सतीश आनंद, निर्मल्या सेन, डॉ. जगपाल सिंह ने चित्रों पर माल्यार्पण किया।

दुद्धी । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग के इन्टेन्सिव ब्लॉक दुद्धी में गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यालयों में गांधी जयन्ती मनाई । गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कजर सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की। इस मौके पर जय कुमार जोशी रेशमा खातून सीता देवी संगीता देवी तारावती देवी मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed