फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Banks should adopt friendly treatment with the public

बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाएं

Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Banks should adopt friendly treatment with the public
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैंकों के केसीसी कार्य की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं। जिले के सभी बैंक भारत सरकार और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के निर्देशों के अनुरूप सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही मानवीय नैतिकता भी निभायेें और जनता के भलाई के लिए कम ब्याज पर कर्ज मुहैया करायें। शासन की मंशा के अनुसार कार्य न करना, लोगों को बेवजह परेषान करना लापरवाही का द्योतक है, लिहाजा बैंक अपने कार्यों में सुधार लायें, अन्यथा की दषा में कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जिले को पिछड़ेपन से बाहर करने के लिए बैंक जनता से सकारात्मक सहयोग करें। इस दौरान सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एलडीएम सूर्यदत्त संतोषी, डीसी एनआरएलएम, निदेशक आरसेटी रवि रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed