फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ban on children for Saraswati Puja

सरस्वती पूजा पर बच्चों पर लगाया पाबंदी

Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on children for Saraswati Puja
रेणुकूट। विद्यालय प्रबंधन की मनमानी से नाराज रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह गुरुवार को अचानक क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल में पहुंच गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सरस्वती पूजा के दिन विद्यालय में अवकाश न होने पर प्रधानाचार्य से शिकायत करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

दरअसल, सरस्वती पूजा के दिन बृहस्पतिवार को जिले के विद्यालयों में अवकाश के बावजूद क्षेत्र के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुला होने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों सहित नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से मिलकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि इस तरह की कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष की चेतावनी से घबराई प्रधानाध्यापिका ने चेयरमैन को भविष्य में नियम विरुद्ध काम नहीं किए जाने का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य ने उनसे कहा कि सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी) पर विद्यालय में अवकाश की सूचना उन्हें नहीं थी। जिस कारण आज विद्यालय में पठन-अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। उधर, चेयरमैन ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अजीत गुप्ता, किरन यादव, लालती देवी, लक्ष्मी देवी, सुधा तिवारी, अंजू देवी आदि मौजूद रहीं। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद यादव का कहना था कि किसी मामले की शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन

विहिप ने जताई नाराजगी
विश्व हिन्दू परिषद सोनभद्र के विभाग मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि इस प्रकरण से राज्यसभा सांसद राम सकल को अवगत कराया है, जिस पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed