फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ban imposed on major development works in Gram Panchayats; uncertainty mounts in 63 villages

Sonebhadra News: ग्राम पंचायतों में बड़े विकास कार्यों पर लगी रोक, 63 गांवों में बढ़ी दुविधा

Tue, 13 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on major development works in Gram Panchayats; uncertainty mounts in 63 villages
केकराही। विकास खंड करमा की 63 ग्राम पंचायतों में बड़े विकास कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ग्राम प्रधानों की तरफ से कराए जा रहे कार्यों पर रोक लगाए जाने के बाद अब नाली, खड़ंजा और सड़क निर्माण जैसे बड़े कार्य नहीं कराए जा सकेंगे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद कार्य कराने का रास्ता खुला रहेगा। विकास खंड करमा क्षेत्र की सभी 63 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की तरफ से अपने स्तर से कराए जा रहे कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। शासन से नए नियम या निर्देश जारी होने तक बड़े विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल सकेगी। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। खंड विकास अधिकारी गुरुशरण ने बताया कि शासन से नए नियम आने तक करमा ब्लॉक में बड़े कार्य नहीं कराए जा सकेंगे। हालांकि, ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या या विद्यालयों में छोटी-मोटी आवश्यकताओं से जुड़े कार्य ब्लॉक स्तर से कराए जा सकते हैं। बड़े कार्यों के लिए विशेष आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। ऐसे में शासन के नए निर्देश आने तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed