{"_id":"67b61cc77880e23f290f385d","slug":"bail-of-uncle-accused-of-raping-niece-rejected-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-124576-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भांजी से दुष्कर्म के आरोपी मामा की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भांजी से दुष्कर्म के आरोपी मामा की जमानत खारिज
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सगी भांजी से दुष्कर्म के आरोपी मामा को कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया है। उसे अभी जेल में ही रहना होगा। इस दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी भांजी से शादी करना चाहता था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ साल पूर्व अपने ननिहाल गई थी। वहां वह अपने मामा से काफी घुल मिल गई। पिछले दिनों उसने मामा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। हालांकि कोर्ट में अपने बयान में उसने खुद के साथ दुष्कर्म की बात कही थी।
आरोप था कि मार्च 2023 में वह नानी के घर गई थी। एक दिन नाना-नानी घर पर नहीं थे। इसका लाभ लेकर मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह कई बार उसे डरा धमका कर संबंध बनाता रहा। इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
जमानत अर्जी पर सुनवाई और पीड़िता ने अपने बयान में यह भी बताया कि उसका सगा मामा उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने जिद पकड़ ली थी। मामले में आरोपी ने अपने जीजा पर पैसे के लालच में खुद को फंसाने की दलील देते हुए जमानत की गुहार लगाई।
कोर्ट से उसे मानने से इन्कार कर दिया। अपर जनपद सत्र न्यायाधीश अर्चना रानी ने सुनवाई करते हुए आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। उसे अभी जेल में ही रहना होगा।