{"_id":"62cfcc3417aac8351213499c","slug":"bahubali-ex-mla-vijay-mishra-brought-from-agra-to-sonbhadra-district-jail-where-sundar-bhati-also-locked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा से सोनभद्र जिला जेल लाए गए बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र , जानिए कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा से सोनभद्र जिला जेल लाए गए बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र , जानिए कारण
Thu, 14 Jul 2022 01:27 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:27 PM IST
सार
ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र को आगरा सेंट्रल जेल से सोनभद्र जिला जेल लाया गया है। विभिन्न मामलों में पेशी के कारण वह तीन दिन तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर भदोही पहुंचे विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र को आगरा सेंट्रल जेल से सोनभद्र जिला जेल लाया गया है। विभिन्न मामलों में पेशी के कारण वह तीन दिन तक इसी जेल में रहेंगे। इसी जेल में प्रयागराज का कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी भी बंद है। लिहाजा जेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को बुधवार को एक मामले में पेशी पर भदोही लाया गया था। जहां विचाराधीन कई आपराधिक मामलों में सुनवाई हुई और गवाह भी पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। विचाराधीन सभी मामलों में सुनवाई वास्ते एक अगस्त की तिथि नियति की गई है। एक अन्य मामले में उन्हें 16 जुलाई को दोबारा पेश होना है।
विज्ञापन
सुरक्षा लिहाज से उन्हें आगरा न ले जाकर सोनभद्र जिला जेल में दाखिल कराया गया है। बुधवार देर शाम पूर्व विधायक को जिला जेल लाया गया। जेलर जेपी दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 16 जुलाई को सुबह उन्हें पेशी के लिए जाना है। उनकी हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि सोनभद्र जिला जेल में पहले से 13 कुख्यात बदमाश बंद हैं। इसमें प्रयागराज का सुंदर भाटी, राजू पहलवान, एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर अहमद प्रमुख हैं।