फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Badrinath Singh new DM of Sonbhadra Chandra Vijay transferred now got responsibility this district

Sonbhadra News: बद्रीनाथ सिंह बने सोनभद्र के नए DM, चंद्र विजय का तबादला; अब इस जिले की मिली जिम्मेदारी

Sat, 13 Jul 2024 11:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 11:21 PM IST
सार

Sonbhadra News: शासन ने पूर्वांचल के 11 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सोनभद्र के डीएम का तबादला अयोध्या कर दिया गया है।

विज्ञापन
Badrinath Singh new DM of Sonbhadra Chandra Vijay transferred now got responsibility this district
बद्रीनाथ सिंह और चंद्र विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बद्रीनाथ सिंह वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में वह राज्यपाल के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से संतकबीरनगर के निवासी हैं। नवागत डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने की प्राथमिकता रहेगी। वह रविवार की रात तक जिले में पहुंचेंगे। सोमवार को जिले में चार्ज लेंगे।
विज्ञापन


चन्द्र विजय सिंह अप्रैल 2022 में सोनभद्र के डीएम बनाए गए थे। योगी सरकार के शपथ ग्रहण के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने डीएम टीके शिबू को भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया था। उनके बाद चंद्र विजय सिंह को यहां तैनाती मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed