फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Back to the post of Chairman-General

अध्यक्ष-महामंत्री पद पर एक-एक पर्चा वापस

Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Back to the post of Chairman-General
Court
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकित किये गए पर्चों की जांच सोमवार को हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुश्ताक अली का पर्चा खारिज कर दिया गया। शेष सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हीरालाल पटेल एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी अतुल प्रताप सिंह ने अपना-अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे सभी पदों पर निर्वरोध चुनाव होना तय हो गया। हालांकि 11 जनवरी को इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह ने बताया कि इन प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया है। अब अध्यक्ष पद पर रामजनम सिंह, महामंत्री पद पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए कृष्णानंद सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रशासन के लिए जितेंद्र कुमार मौर्य एवं पुस्तकालय के लिए जितेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार कनौजिया, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर के लिए संजय कुमार गोयल एवं राम प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे संदीप कुमार कुशवाहा एवं लवकुश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुमार भी निर्विरोध चुना जाना तय है। कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह एवं दीप चंद मौर्य तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए विश्राम सिंह, रामचंद्र सिंह, गया सिंह, राजेश कुमार यादव, परमेश्वर सिंह एवं रमेश चंद्र सिंह शामिल हैं। 11 जनवरी को निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। एल्डर कमेटी चेयरमैन रणजीत सिंह, डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, महामंत्री धनंजय कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed