सोनभद्र। जनपद स्थित पवित्र जलाशयों एवं मंदिरों की मिट्टी लेकर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के नींव में समर्पित करने के लिए सोनभद्र से गये रामभक्तों का दल वापस लौट आया है। अयोध्या से आए रामभक्तों के सम्मान में विंध्य संस्कृति शोध समिति ट्रस्ट की ओर से राबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर में सोशल डिस्टेंस के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने जल एवं मिट्टी समर्पित कर अयोध्या से लौटे ज्ञानेंद्र शरण राय, सत्य प्रताप सिंह, सतीश पाठक, ऋषभ सिंह का माल्यार्पण कर राम-रामी ओढ़ा कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, समाजसेवी मिठाई लाल सोनी, राधेश्याम बंका को भी सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने अपनी अयोध्या यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य सनोज तिवारी, हर्षवर्धन, विहिप व अन्य संगठनों से जुड़े सूर्यकांत त्रिपाठी, नरेंद्र भूषण, राहुल सोनी, आयुष, दीना, राकेश सोनी, गौरव गुप्ता, अमन सिंह, अमरजीत यादव, नरेंद्र पांडेय, नागेंद्र राय आदि रहे।