फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto-rickshaws plying on major routes, causing inconvenience to commuters and pedestrians

Sonebhadra News: प्रमुख मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा का संचालन, यात्री व राहगीर परेशान

Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaws plying on major routes, causing inconvenience to commuters and pedestrians
जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रमुख सड़कों पर ऑटो और ई-रिक्शा का बेतरतीब जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नगर के विभिन्न चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका असर न सिर्फ राहगीरों और अन्य वाहन चालकों पर पड़ रहा है, बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान किए जाने की मांग की जा रही है। 25 वार्डाें वाली नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र की सीमा का विस्तार हुए पांच साल हो गए। नगर की सीमा विस्तार के साथ ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मगर इनके लिए नगर क्षेत्र में पार्किंग स्थल की व्यवस्था निर्धारित नहीं की जा सकी है। परिणामस्वरूप चालक नगर के मुख्य सड़कों और चौराहों के किनारे वाहन खड़े कर सवारी का इंतजार करते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के नवीन सब्जी मंडी, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक, महिला थाना के समीप और मेडिकल कॉलेज मार्ग तथा बस स्टेशन के आस-पास यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त समय में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा के कारण अन्य वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी धीमी गति से गुजरना पड़ता है।

इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर के पंचम मोदनवाल, विनोद कुमार यादव आदि का कहना है कि नगर में यातायात नियंत्रण के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed