फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto rickshaw overturns, many girl students injured

Sonebhadra News: ऑटो रिक्शा पलटा, कई छात्राएं घायल

Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw overturns, many girl students injured
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के खड़िया में बोदरा बाबा के पास बुधवार को विद्यालय से छात्राओं को लेकर आ रहा ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें कई छात्राएं घायल हुई हैं। सभी का इलाज एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में किया जा रहा है। ऑटो रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया में छुट्टी होने पर छात्राओं को उनके घर छोड़ने आ रही ऑटो रिक्शा खड़िया बोदरा बाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। छात्राओं ने बताया कि कुछ दूर आने के बाद ड्राइवर से ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी पलटते ही चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने आनन फानन में घायल सभी छात्राओं को स्थानीय परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया। ऑटो में कुल नौ छात्राएं सवार थीं। इसमें अंकिता कुमारी कक्षा 12 निवासी ज्वालामुखी झरना बस्ती और किरण कुमारी कक्षा 11 निवासी राजकिशन कॉलोनी के सिर और कंधे पर चोट आई है। अन्य घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो रिक्शा को अपने कब्जे लेकर थाने में खड़ा करवा लिया है। थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि ऑटो रिक्शा वाहन की फिटनेस जांच की जा रही है। फिटनेस गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed