{"_id":"6706bde0893bc95d89097577","slug":"auto-carrying-22-students-collides-with-vehicle-12-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119101-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 22 छात्रों को लेकर जा रहा ऑटो वाहन से टकराया, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 22 छात्रों को लेकर जा रहा ऑटो वाहन से टकराया, 12 घायल
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर छात्रों को लेकर निकला ऑटो बेकाबू होकर दूसरे खड़े वाहन से टकरा गया। इस हादसे में 12 छात्रों को चोटें आई। हादसे की खबर से परिजनों की धड़कनें बढ़ गई और सभी घटनास्थल के लिए दौड़े।
एक निजी स्कूल के करीब 22 बच्चों को छुट्टी के बाद ऑटो में बैठाकर चालक राजकिशन रहवासी क्षेत्र में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति बोलेरो से खुद को बचाने में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया। ऑटो सड़क किनारे खड़े एक वाहन से भिड़ गया।
इसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग व अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चोटिल छात्रों को उपचार के ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को परिजनों को सौंप दिया गया।