फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auction of ponds for fisheries

मत्स्य पालन के लिए तालाबों की हुई नीलामी

Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Auction of ponds for fisheries
सोनभद्र/घोरावल। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज और घोरावल तहसील में मत्स्य पालन के लिए दो दर्जन से अधिक तालाबों की नीलामी की गई। पट्टेधारकों को शर्तों का पालन करते हुए मत्स्य का पालन करने का निर्देश दिया गया
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम यमुनाधर चौहान की देखरेख में विभिन्न गांवों के 20 से अधिक तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसडीएम ने कहा कि शर्तो का उल्लंघन करने पर मत्स्य पालन करने वालों का पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। तहसीलदार सुशील, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय एवं मत्स्य विभाग के निरीक्षक संतोष कुमार की मौजूदगी में
विज्ञापन

घोरावल तहसील परिसर में 32 गांवों के तालाबों की मछली पालन करने के लिए तालाबों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। बृहस्पतिवार को कुल 15 तालाबों की नीलामी की जानी थी, लेकिन पांच गांवों से किसी के द्वारा भी नीलामी में भाग न लेने से सिर्फ 10 गांवों के तालाबों की नीलामी हो सकी। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि घोरावल तहसील क्षेत्र के कुल 32 गांवों में मत्स्य पालन करने के लिए तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो दो दिन तक चलेगी। बृहस्पतिवार को सरंगा, डीबर, पुरखास, केवली मयदेवली, नेवारी, विसुंधरी, परसौना गांवों के 10 तालाबों की नीलामी हुई। जबकि तिलौलीकला, पिडरिया, रेही, लक्ष्मणपुर व तेंदुआ गांवों से किसी इच्छुक व्यक्ति के नीलामी में भाग न लेने से यहां के पांच तालाबों की नीलामी नही हो सकी। बताया कि शुक्रवार को भी तहसील मुख्यालय परिसर में मत्स्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी की जाएगी। इसमें निर्धारित 17 गांवों के तालाबों के साथ ही जिन गांवों तिलौलीकला, पिडरिया, रेही, लक्ष्मणपुर व तेंदुआ की नीलामी बृहस्पतिवार को नही हो पाई, उनकी नीलामी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed