फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   attention to road safety, yet lives are being lost

Sonebhadra News: सड़क सुरक्षा पर ध्यान, फिर भी जा रही जान

Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
attention to road safety, yet lives are being lost
राबर्ट्सगंज में एक बाइक पर बिना हेलमेट सफर करते पीआरडी के तीन जवान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। यातायात माह को 25 दिन बीत गए हैं। अभियान की शुरुआत सड़क सुरक्षा के नारों के साथ हुई थी। दावा था कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। लेकिन स्थिति ठीक उलट है। इन 25 दिनों में अब तक 27 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। यानी हर रोज कम से कम एक जिंदगी सड़क असुरक्षा की भेंट चढ़ गई। हालांकि रोजाना हो रहे हादसों के बाद भी किसी पर कोई फर्क नहीं है। यातायात माह में स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर अधिकारी नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पोस्टर, पंफ्लेट का वितरण भी हो रहा है। बावजूद यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। बेपरवाह लोग सड़कों पर यातायात नियमों का मखौल उड़ाते हुए फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती की बजाय जिम्मेदार भी बस रस्म अदायगी तक सिमटे हैं। नतीजा न हादसे कम हो रहे हैं और न ही इनमें मौत का सिलसिला थम रहा। 25 दिनों में हुई 27 मौतों में ज्यादातर की वजह बाइक चलाते वक्त हेलमेट न होना ही रही। इसके अलावा कई हादसे तेज रफ्तार और गलत दिशा से चलने के कारण हुए हैं।

राबर्ट्सगंज में टैंपो पर लटकर सफर करते यात्री।

राबर्ट्सगंज में टैंपो पर लटकर सफर करते यात्री।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed