फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attempt to rob a vehicle during a wedding ceremony, accused flee after seeing the crowd

Sonebhadra News: शादी समारोह के दौरान वाहन लूटने का प्रयास, भीड़ देख भागे आरोपी

Sat, 21 Feb 2026 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a vehicle during a wedding ceremony, accused flee after seeing the crowd
पुलिस ने घटना से किया इंकार, कहा कि पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओबरा। नगर के राम मंदिर परिसर स्थित मानस भवन में शुक्रवार देर रात आयोजित एक शादी समारोह में कीमती सामान से भरे वाहन को लूटने की कोशिश की गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने वाहन के चालक की पिटाई भी की। आसपास के लोगों के पहुंचते की आरोपी युवक भाग गए।

कोन ब्लॉक के कचनरवा निवासी कृष्णा सेठ के पुत्र का विवाह गजराज नगर निवासी श्याम सेठ की पुत्री से तय था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बरात मानस भवन पहुंची। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत द्वार पूजा की रस्म चल रही थी। दुल्हन को भेंट किए जाने वाले आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं एक बोलेरो में रखी गई थीं। यह वाहन समारोह स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़ा था। बताया गया कि सामान की सुरक्षा के मद्देनजर दूल्हे के पिता कृष्णा सेठ स्वयं वाहन में मौजूद थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और वाहन को तुरंत वहां से हटाने का दबाव बनाने लगे। चालक की ओर से कारण पूछे जाने और गाड़ी हटाने से इनकार करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वधू पक्ष का कहना है कि युवक वाहन को अपने कब्जे में लेकर वहां से ले जाना चाहते थे। स्थिति बिगड़ती देख दूल्हे के पिता किसी तरह वहां से निकलकर विवाह स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। भीड़ एकत्र होते देख सभी युवक मौके से भाग गए। घटना के बाद कुछ समय तक विवाह स्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल बना रहा। एहतियातन कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। ओबरा एसओ सदानंद राय का कहना था कि मामला पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद का था। लूट की बात नहीं थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed