फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attachment notice issued against Bhojpuri singer Antara Singh and two others

Sonebhadra News: भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी

Tue, 24 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice issued against Bhojpuri singer Antara Singh and two others
सोनभद्र के विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध कुर्की का नोटिस जारी किया है। गायिका पर करीब 22 माह पहले नवरात्र में देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद प्रोग्राम न करने और पैसा वापस मांगने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने व धमकी देने का आरोप है। अदालत ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट कुर्की का नोटिस जारी किया। कोर्ट ने एसपी सोनभद्र को नोटिस का निष्पादन कराकर 14 मार्च को न्यायालय को कार्रवाई से अवगत कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी राजेंद्र ने तहरीर में आरोप लगाया था कि उसने नवरात्र में देवी जागरण कार्यक्रम के लिए 18 अप्रैल 2024 को भोजपुरी आर्टिस्ट के संयोजक विकास कुमार को दो लाख रुपये में बुकिंग की थी। एडवांस में 1.70 लाख रुपये दिए गए। शेष राशि कार्यक्रम संपन्न होने पर देने की बात तय हुई थी। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका को लाने की बात तय हुई थी। उसके लिए होटल में चार कमरे बुक किए गए थे। अंतरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। बगैर प्रोग्राम किए ही अंतरा सिंह देर रात चली गई थी। इससे आयोजक की करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर संयोजक विकास कुमार की तरफ से जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया गया और उठवा लेने की भी धमकी दी गई। अदालत के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर विवेचक ने विवेचना की और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed