फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assuring women of respect and safety

Sonebhadra News: महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Mon, 22 Sep 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Assuring women of respect and safety
मिशन शक्ति के तहत निकली गई बाइक रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। संवाद
सोनभद्र। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के दूसरे दिन रविवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसमें जिले के अलग-अलग थानों से पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ धर्मशाला पर सदर विधायक भूपेश चौबे और एसपी अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा रॉबर्ट्सगंज से शुरू होकर, साई चौक, शीतला चौक, मेन मार्केट, महिला थाना, कचहरी रोड़ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में शामिल पुलिसकर्मियों के हाथों में नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, और महिलाएं कमजोर नहीं जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए थीं। इस मौके पर सीओ नगर रणधीर मिश्रा, सीओ लाइन चारू द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज सहित अन्य मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत निकली गई बाइक रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। संवाद

मिशन शक्ति के तहत निकली गई बाइक रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed