फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Association expressed displeasure over case filed against advocate

Sonebhadra News: अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Association expressed displeasure over case filed against advocate
सोनांचल बार एसोसिएशन ने एसडीएम ओबरा को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता एवं बार के सदस्य के खिलाफ ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई है। मांग की है कि मुकदमे में दर्ज अधिवक्ता का नाम हटाते हुए एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सोनांचल बार के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में ओबरा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि नगर के सुमन नगर में एक मकान में अवैध कब्जा करने सहित विभिन्न धाराओं में सोमवार को संदीप कुमार की तहरीर पर सूफियान अहमद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे में अधिवक्ता और सोनांचल बार एसोसिएशन के सदस्य नसीम अहमद खान का नाम भी शामिल है। बताया कि नसीम अहमद अपने मुवक्किल सूफियान अहमद के मुकदमों में पैरवी करते हैं। इससे नाराज होकर ओबरा एसओ ने साजिशन संदीप कुमार से शिकायती पत्र लेकर अधिवक्ता नसीम अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed