फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assembly elections: Polling personnel will get precaution dose

विधानसभा चुनाव : मतदान कार्मिकों को लगेगी प्रीकॉशन डोज

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Polling personnel will get precaution dose
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग जोर-शोर से जुटा हुआ है। मतदान कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को प्रीकॉशन डोज लगाने का निर्देश दिया गया है। यह डोज उन कर्मचारियों को ही दिया जाएगा जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय मानकों को पूरा करते होंगे। ऐसे कर्मचारियों को विभाग चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान कार्मिक संक्रमित हुए थे। इसमें कइयों की जान भी चली गई थी तो कुछ को अस्पताल में उपचार पर लाखों खर्च करना पड़ा था। अब की बार कोरोना का असर फिर से तेज होने पर विधानसभा चुनाव से पहले ही चुनाव आयोग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें टीके की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लेने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों वाले कार्मिकों को प्रीकॉशन डोज भी दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय मानक को पूरा करना अनिवार्य होगा। इसमें टीके की दोनों डोज 39 सप्ताह पूर्व होना अहम है। डॉक्टर की सलाह भी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

मतदान कार्य में लगने वाले कार्मिकों को प्रीकॉशन डोज दिया जाना है। इसके लिए अभी आयोग की से विस्तृत दिशा निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश आने के बाद तय होगा कि यह डोज किन कर्मचारियों को लगेगा। वैसे अपने स्तर से सभी तैयारी की जा रही है। - जगरूप सिंह पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed