{"_id":"65661c74ec969cf0fc423bcc78806454","slug":"aslha-deposit-will-not-revoke-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा जमा नहीं हुए तो लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा जमा नहीं हुए तो लाइसेंस होंगे निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी शिवशंकर यादव ने चुनाव मेें भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी और विभिन्न मुकदमों में वांछित रहे असलहा लाइसेंस धारियों को प्रथम चरण के मतदान से पूर्व असलहा जमा कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक कई लोगों ने असलहा नहीं जमा किया। एसपी शिवशंकर यादव ने चेताया है कि असलहा जमा नहीं किए गए तो लाइसेेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले माह पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव ने सभी थाना प्रभारियों को जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की चुनाव लड़ने वाले उन प्रत्याशियों से असलहा जमा कराने का निर्देश था, जो असलहा लाइसेंसधारी है। लेकिन अभी तक अधिकांश लोगों ने असलहा जमा नहीं किए। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी सीओ और थाना इंचार्जों को 24 घंटे के भीतर असलहा लाइसेंसधारी प्रत्याशियों और जिन व्यक्तियों से चुनाव प्रभावित होने की आशंका है उनका भी शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया है। हाकिम का निर्देश होने के बाद मातहतों ने संबंधितों पर असलहा जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव का कहना है कि जो असलहा लाइसेेंसधारी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और जिनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज है उन्हें शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर वे लोग असलहा जमा नहीं करते हंै तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।