फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ARTO did not take any action on overloading in six months

छह माह में ओवरलोडिंग पर एआरटीओ ने नहीं की कोई कार्रवाई

Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ARTO did not take any action on overloading in six months
सोनभद्र। जिले में तैनात एआरटीओ मोटर मालिकों से मिलकर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। पिछले छह माह में उनकी ओर से स्वतंत्र रूप से ओवरलोडिंग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। एडीएम सहदेव मिश्र की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच के बाद उन्होंने यह रिपोर्ट डीएम को प्रेषित किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मंडलीय समीक्षा बैठक में यहां तैनात दोनों एआरटीओ की ओर से स्वतंत्र रूप में कोई कार्रवाई न करने की बात सामने आई थी। एसडीएम के माध्यम से वाहन पकड़े जाने पर दोनों अधिकारी उसी कार्रवाई में खुद को भी शामिल कर लेते हैं। इससे राजस्व की भारी क्षति मानते हुए जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच अधिकारी एडीएम सहदेव मिश्रा ने वाणिज्य कर विभाग तथा खनन विभाग तथा परिवहन विभाग द्वारा स्वतंत्र (एकल) रूप से अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के अंतर्गत पकड़े गए वाहनों और उसपर आरोपित शमन शुल्क की जमा धनराशि के सम्बन्ध में विगत अप्रैल से जून का वाहनवार विवरण मांगा गया। वाणिज्य कर और खनन विभाग ने स्वयं किए गए प्रवर्तन कार्य की वाहनवार सूचना दी है। वहीं एआरटीओ की ओर से कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। एडीएम ने डीएम को भेजे गए रिपोर्ट में लिखा है कि वाणिज्य कर, खनन और परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण के तुलनात्मक अध्ययन से प्रथम दृष्ट्या यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों एआरटीओ की ओर से विगत छह माह में अवैध परिवहन/ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कोई प्रवर्तन कार्यनहीं किया गया है। वह अपने पदीय दायित्वों का सम्यक निर्वहन नहीं कर रहे हैं। वाहन स्वामियों से मिलीभगत के कारण शासकीय राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed