फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arriving at the Collectorate as early as 7:30 AM, the district's 41st DM assumed charge.

Sonebhadra News: सुबह 7.30 बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के 41वें डीएम ने लिया कार्यभार

Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arriving at the Collectorate as early as 7:30 AM, the district's 41st DM assumed charge.
जिला कोषागार में चार्ज लेते नवागत डीएम चर्चित गौंड।स्रोत सूचना विभाग
सोनभद्र। जिले के 41वें डीएम के रूप में चर्चित गौड़ ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। सुबह साढ़े सात बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे चर्चित गौड़ ने कोषागार के डबल लॉक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों, विशेषकर भूमि विवादों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने की प्रतिबद्धता जताई। पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी गति दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बताते चलें कि चर्चित गौड़ वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (2015) की पढ़ाई की है। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, रमेश कुमार, रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed