फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   arrested

दो थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 52 मवेशी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
arrested
खलियारी/रामगढ़। रायपुर और रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने तस्करी के लिए जा रहे 52 मवेेशियों को बरामद किया है। बरकोनिया पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं रायपुर पुलिस को देख पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने यहां से पिकअप को कब्जे में ले लिया है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पहाड़ी से सोमवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 47 पशु बरामद किया। तस्कर संतोष धांगर निवासी सोमा, छविनाथ निवासी रामपुर, राम सरीखे निवासी नरगा थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तस्करों ने बताया कि वे अधौरा के कुछ लोगों के लिए काम करते हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। वहीं रायपुर थाना पुलिस ने दरमा मोड़ के पास मंगलवार को अलसुबह एक पिकअप पकड़ा। उस पर पांच पशु लदे थे। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह को जानकारी हुई कि पिकअप चालक पुलिस को देखकर गाड़ी तेज कर भाग रहा है। इस पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिकअप में लदे तीन बैल व दो गाय में से दो बैल की मृत्यु हो गई थी। एक गाय घायल अवस्था में पड़ी थी। मृत दोनों बैलों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed