फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangements will be made for lodging and food for the people affected by the flood

बाढ़ से प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन की होगी व्यवस्था

Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made for lodging and food for the people affected by the flood
करमा ब्लॉक क्षेत्र के बारी महेवा गांव में बाढ़ में फंसे लोगो का नाव से निकालती टीम। - फोटो : SONBHADRA
नदी, नालों और जलाशयों का जलस्तर से तेजी से बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार को बाढ़ से प्रभावित होने वालों को पंचायत भवन, स्कूलों में ठहरने, भोजन आदि का इंतजाम कराने को कहा है। लेखपाल समेत अन्य कर्मियों को क्षेत्रों में कैंप करने का निर्देश दिया गया है। अत्याधिक बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गोताखोरों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से जिले में बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। रविवार को भी रूक-रूक कर बारिश होती रही। बरसात होने से सोन, बेलन, बकहर, विजुल, रेणु, कनहर, मलिया, घाघर और डोल नदीं का जलस्तर तेजी से बढना शुरू हो गया है। तेज बारिश होने से पहाड़ों का अधिकांश पानी नदियों में चला जा रहा है, इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगेगी है। बेलन नदी का जलस्तर बढने से बिठगांव, मोकरम, पलिया समेत अन्य गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने राबट्र्सगंज के एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र और दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार को कटान से प्रभावित होने वाले क्षेत्र, जलभराव एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों में जीवनोपयोगी आवश्क वस्तुओं का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित::
बाढ़ आने की सूचनाएं देने के लिए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसका नंबर 05444-222030 है। उधर बंधी प्रखंड द्वितीय राबर्ट्र्सगंज के कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसका दूरभाष नंबर 05444-222048 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बारिश से राहत के आसार नहीं
सोनभद्र। कृषि विज्ञान केंद्र तिसुहीं के मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। शनिवार रात से रविवार की रात के बीच 24 घंटे में 111.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 28 जुलाई को 82, 30 जुलाई को 74 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी।

सभी एसडीएम और तहसीलदार को बाढ़ से प्रभावित होने वालों को पंचायत भवन, स्कूलों में ठहरने, भोजन आदि का इंतजाम कराने और अत्याधिक बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गोताखोरों को अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया है। लेखपाल समेत अन्य कर्मी क्षेत्रों में कैंप कर बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं। -अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed