फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dala Chhath's Mahaparav from today

डाला छठ का महापर्व आज से

Sat, 10 Nov 2018 11:26 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 10 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dala Chhath's Mahaparav from today
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र। सूर्योपासना के महापर्व सूर्य छष्ठी डाला छठ की तैयारी जोरों पर चल रही है। घाट स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही प्रकाश आदि की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की गई है। छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे, जबकि विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने वालंटियर्स तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नहाए-खाए के साथ रविवार से छठ पर्व शुरू होगा। सूर्य की उपासना का पर्व छठ 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। रविवार को नहाये खाये के साथ छठ शुरू होगा। राबर्ट्सगंज में छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। राबर्ट्सगंज में राम सरोवर पोखरा, अकड़हवा पोखरा और मेहुड़ी नहर पर छठ घाटों पर वेदी बनाकर लोगों ने पूजा के लिए शनिवार से ही अपने लिए जगह छेक लिया है।
विज्ञापन


खलियारी: पर्व के महात्म्य को देखते हुए घाटो की साफ-सफाई अभियान चलाया गया। खलियारी में हनुमान तालाब  पर श्रद्धालुयों की भारी संख्या में भीड़ के मद्देनजर ग्राम प्रधान व संगठनों ने संयुक्त रूप से घाट की सफाई कराया। इसके अलावा पड़री तालाब, सुअरसोत, गुरवट नदी, पनिकप खुर्द, शिवजी तालाब, बलियारी तालाब की सफाई की गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में छठ पूजा की सारी सामग्री फल-फूल से लेकर सूप दौरी दुकानों पर सज गयी है। चुर्क: सहिजन खुर्द गांव में स्थित छठ घाट पर पंचायत राज विभाग के एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल और डीपीसी किरन सिंह ने सफाई अभियान चलाया। यहां तमाम लोग मौजूद रहे। विंढमगंज: आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर अभी से ही पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है।


विभिन्न जगहों पर बज रहे छठ गीत से पूरा माहौल भक्तिमय है। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व रविवार को नहाए खाए से के साथ शुरू होगा। सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष रमेश चंद कुशवाहा ने बताया कि सीमावर्ती प्रदेश झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ से भी काफी संख्या में छठ व्रती महिलाएं आती हैं। जिले के तमाम क्षेत्रों में छठ की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed