फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arbitrary transfer of teachers

शिक्षकों के तबादले में खूब की गई मनमानी

Mon, 18 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 18 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary transfer of teachers
teacher - फोटो : amar ujala
शिक्षकों के तबादले में खूब मनमानी की गई है। इसके चलते कई विद्यालय एकल हो गए हैं तो कुछ के बंद होने के आसार उत्पन्न हो गए हैं। जिन विद्यालयों में तबादले के बाद कोई शिक्षक नहीं रह जाएगा, उनमें शिक्षकों को कार्यमुक्त करने में खंड शिक्षा अधिकारी भी असमंजस में है। स्थिति यह है कि समायोजित होकर शिक्षक बने शिक्षामित्रों को मनचाही जगहों पर तैनाती तो दी ही गई। वहीं महिलाओं को जंगल तो पुरुषों को सड़क के विद्यालयों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज ब्लाक से एक भी शिक्षक का गैर ब्लॉक में तबादला नहीं हुआ है। शिक्षामित्र से शिक्षक बने चार लोगों को जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों में तैनाती जरूर मिली है।  म्योरपुर ब्लॉक में हरिपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षिका को कोटा पुनर्वास विद्यालय भेजा गया। इससे हरिपुर विद्यालय एकल हो गया। कोटा में पहले से चार शिक्षक, दो अनुदेशकों हैं।
विज्ञापन



 बेलवादह से एक  शिक्षक को तारापुर भेजा गया जबकि महज 98 विद्यार्थी पर वहां से पहले से  चार शिक्षक, दो अनुदेशक तैनात थे। इसी तरह दो शिक्षिकाओं को जंगल के किनारे स्थित पतेरी टोला के विद्यालय में तैनाती दी गई है, जहां पुरुषों को भी पहुंचने में मुश्किल होती है। चोपन ब्लॉक में तबादले से पचपेड़िया, गिधिया, परसाजरहीं सहित सात विद्यालय एकल हो गए हैं। दुद्धी में तीन, बभनी में तीन विद्यालय, नगवां में भावां विद्यालय, चतरा में मऊ विद्यालय एकल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल में धोवां, पुरखास, बहोरिका सहित छह विद्यालयों में ताला लटकने की नौबत आ गई है। यह स्थिति तब है जबकि शासन ने इस तरह तबादले के निर्देश दिए थे कि कोई विद्यालय एकल या बंद होने की स्थिति में ना आने पाए।



 बीएसए मनभरन राजभर ने कहा कि शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षकों का प्रदेश भर तबादला हो रहा है, यहां भी किया गया है। जहां विद्यालय एकल या बंद होने की बात है तो वहां के शिक्षकों को कार्यमुक्त न करने को कहा गया है। समीक्षा करके ऐसे स्कूलों के शिक्षकों का तबादला रद्द किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed