फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Appointment letters given to 13 instructors

Sonebhadra News: 13 अनुदेशकों को दिया नियुक्तिपत्र

Sun, 07 Sep 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 13 instructors
दुद्धी। नवनियुक्त अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसका लाइव प्रसारण आईटीआई कॉलेज दुद्धी में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर 13 अनुदेशकों को राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने नियुक्ति पत्र दिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में पारदर्शिता के साथ भर्ती की है। प्रदेश के आखिरी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर इस सरकार में मिला है। बड़ी बड़ी कंपनियों में सरकार रोजगार दे रही है। विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कौशल विकास के क्षेत्र में पिछड़े आदिवासी छात्रों को नई तकनीकी के साथ हुनर सिखाएं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नकटू गोपाल दास प्रजापति ने की। रमेश पटेल जिला उपाध्यक्ष, दीपक शाह मंडल अध्यक्ष, मनोज सिंह बबलू, प्रेमनारायण सिंह मोनू, अंशुमान राय, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, लवकुश प्रजापति, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed