फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Appointment letter commotion

नियुक्ति पत्र के लिए हंगामा

Thu, 01 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 01 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter commotion
बीएसए दफ्तर पर सहायक अध्यापकों का फूटा गुस्सा
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में स्थित बीएसए कार्यालय पर बुधवार की रात नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज सहायक अध्यापकों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल कमलेश्वर सिंह ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और वापस भेजा।गौरतलब हो कि पिछले दिनों 16448 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद के लिए जिले में 823 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन


30 अगस्त को नियुक्त पत्र न मिलने से नाराज शिक्षकों ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम के निर्देश पर 31 अगस्त को बीएसए कार्यालय में बेसिक शिक्षाधिकारी की देखरेख में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित होना शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे नियुक्ति पत्र बंटना बंद हो गया। इससे नाराज होकर जिन लोगों को नहीं मिला था वे लोग शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वे लोग करीब चार दिनों से नियुक्ति पत्र लेने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, इसलिए बिना लिए नहीं जाएंगेे। इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल कमलेश्वर सिंह ने नाराज शिक्षकों को समझाना शुरू किया। कोतवाल ने बीएस से वार्ता करने के बाद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया और वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी मनभरन राम राजभर ने कहा कि रात होने की वजह से करीब डेढ़ सौ लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका था। इससे नाराज होकर शिक्षकों ने हंगामा करने लगे थे। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed