फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apna Dal's Rinki Kol leads in election expenditure

Sonebhadra News: अपना दल की रिंकी कोल चुनाव खर्च में सबसे आगे

Sat, 25 May 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal's Rinki Kol leads in election expenditure
लोकसभा चुनाव में प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी 30 मई की शाम तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। इससे पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए वह दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। इस मामले में अब तक एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल सबसे आगे हैं। उन्होंने प्रचार पर करीब 29 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी का साढ़े छह लाख रुपये ही खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए खर्च की सीमा निर्धारित की है। कोई भी प्रत्याशी 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए व्यय निगरानी समितियां भी गठित हैं। वह खुद भी प्रचार में प्रयुक्त एक-एक सामग्री का हिसाब रख रही है। नामांकन के बाद से तीन-तीन दिन पर प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक दो बार मिलान में सबसे ज्यादा खर्च रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से अपना दल-एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने किया है। 21 मई तक उन्होंने 13.32 लाख रुपये प्रचार पर खर्च किए थे। यह राशि 24 मई तक 29.19 लाख रुपये तक पहुंच गई है। रिंकी के समर्थन में अब तक तीन बड़े नेताओं की सभाएं हुई हैं। इसमें भी दो जनसभाओं की खर्च इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर सपा के छोटेलाल खरवार हैं। उन्होंने अब तक 12.77 लाख रुपये खर्च किया है। 21 मई तक उनका खर्च 6.78 लाख रुपये तक था। चुनाव प्रचार के खर्च में बसपा प्रत्याशी सबसे पीछे हैं। उन्हाेंने प्रचार में अब तक 6.54 लाख रुपये की खर्च किया है। अब व्यय लेखा का तीसरा मिलान 29 मई को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed