फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anupriya wrote a letter to CM for employment to Luv Verma

लव वर्मा को रोजगार के लिए अनुप्रिया ने सीएम को लिखा पत्र

Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anupriya wrote a letter to CM for employment to Luv Verma
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया से मिलते क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा। - फोटो : SONBHADRA
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अनपरा निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा को रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बताया कि लव वर्मा वर्तमान समय में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया से संचालित भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। इन्होंने आठ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। वर्ष 2015 एशिया कप विजेता में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। अनपरा में रहकर छोटे-छोटे बच्चों को निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण भी देते हैं। दिव्यांग होने के बावजूद शिक्षित, होनहार हैं। लव वर्मा को जीवनयापन करने के लिए रोजगार का साधन न होने से इनका खेल प्रभावित हो रहा है। योग्यता के आधार पर इन्हें रोजगार देने का आग्रह किया है। दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा ने 26 जुलाई को अनुप्रिया पटेल से नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी और अपनी पीड़ा को उनके समक्ष रखा था। उसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने भरोसा दिया गया था कि वे इस विषय पर कार्रवाई अवश्य करेंगी। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की सीईओ ग़जल खान, अध्यक्ष मुकेश कंचन, उपाध्यक्ष सुनील स्वतंत्र, सेलेक्टर आशीष श्रीवास्तव, बोर्ड के समस्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को धन्यवाद दिया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशाएं जग गयीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed