फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anti-farmer government wants to make farmers helpless

किसानों को लाचार बनाना चाहती है किसान विरोधी सरकार

Sun, 24 Jan 2021 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Anti-farmer government wants to make farmers helpless
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की चलो बूथ की ओर अभियान के तहत रविवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के सरंगा गांव में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव पटेल विजय नारायन वर्मा ने कहा कि देश आपात काल की स्थिति से भी बदतर दौर से गुजर रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें सरकारी संस्थानों को औने-पौने दामों में बेचकर पिछङ़े, दलित, आदिवासी, धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को लाचार, गुलाम बनाना चाहती है, जो देश हित में नहीं है। देश में करीब 70 प्रतिशत किसान रहते हैं। कृषि को बढ़ावा देने के बजाय केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के ऊपर जुल्म ढा रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक आंदोलन का नाम है जो जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके। कार्यकर्ता आमजन तक जाकर जन अधिकार पार्टी की नीतियों एवं काले कृषि कानून के संबंध में लोगों को अवगत कराएं। चलो बूथ की ओर कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, जितेंद्र मौर्य, हरिनारायण सिंह, राममूरत कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस दौरान रवि प्रकाश, लालजी पटेल, राकेश कुमार, संजय कुमार, प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रविरंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed