फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ANR Railway Varanasi team became champion of Sonanchal Cup

Sonebhadra News: एनीआर रेलवे वाराणसी की टीम सोनांचल कप की चैंपियन बनी

Tue, 21 Feb 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
ANR Railway Varanasi team became champion of Sonanchal Cup
ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे 20वें सोनाचल कप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को एनी आर रेलवे वाराणसी बनाम भदोही के बीच खेला गया। पहले टॉस जीत कर भदोही ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इसमें वाराणसी की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही ने एनी आर रेलवे को 196 रनों का लक्ष्य दिया।भदोही की ओर से संदीप भारती ने 5 छक्के और 7 चौकों की मदद से 42 गेंदों पर 61 रनो की पारी खेली और उमर ने 41 गेंदों पर 42 रनो की पारी खेली।एन ई रेलवे के गेंदबाजी क्रम में तोयज ने 3 व मानस चौबे ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी एन ई आर रेलवे के ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रणजी खिलाड़ी मानस चौबे ने बल्लेबाजी करते हुए सात चौको के मदद से 47 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली और निशांत राय ने 9 चौको की मदद से 40 गेंदों पर 64 रन बनाए। भदोही की ओर से संदीप भारती ने 5 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि उमर ने 5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। एन ई रेलवे वाराणसी ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एनी रेलवे वाराणसी के मानस चौबे को दिया गया।प्रतियोगिता की विजेता टीम को मुख्य अतिथि रमेश वैश्य द्वारा विजेता ट्राफी तथा 65000 का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद द्वारा ट्राफी तथा 45000 नगद का पुरस्कार दिया गया। समाजसेवी रमेश सिंह यादव, रमेश वर्मा, अजीज खान, कलीम खान, फैजल, राजू यादव, अनिल यादव, अरविंद यादव, केके पासवान, मुकेश तिवारी, नीरज भाटिया सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed