फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara unit off the sixth, seventh trip occurred

अनपरा की छठी इकाई बंद, सातवीं हुई ट्रिप

Fri, 20 Jan 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 20 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार थर्मल बैकिंग के चलते अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई शुक्रवार को तीन दिन के लिए बंद कर दी गई। वहीं तकनीकी दिक्कत के चलते दोपहर में अचानक से पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर लगभग एक हजार मेगावाट लुढ़ककर 16 सौ मेगावाट पर आ गया। देर रात तक सातवीं इकाई से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

अनपरा की छठीं और सातवीं इकाई में लगातार दस दिन से तीन से साढ़े तीन सौ मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई है। इसको देखते हुए, छठीं इकाई की कुछ दिक्कतों को दुरुस्त करने के लिए, शुक्रवार की सुबह उसे तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। उधर, इसके कुछ घंटे बाद तकनीकी दिक्कत के चलते सातवीं इकाई ट्रिप कर गई। इसके चलते शक्ति भवन तक खलबली मची रही। उधर, अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि फिलहाल छठवीं इकाई को तीन दिन बाद उत्पादन पर लिया जाएगा। इस बीज इसका ट्यूब वाल्व लीकेज जैसी अन्य छोटी दिक्कतों को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं सातवीं इकाई की खामी दूर कर ली गई है। देर रात इकाई से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed