फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's units closed due to boiler tube leakage

ब्वायलर ट्यूब लीकेज से अनपरा की इकाइयां बंद

Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Anpara's units closed due to boiler tube leakage
कई इकाईयों के बंद होने के साथ रविवार को बिजली घरों से की जा रही भारी थर्मल बैकिंग के कारण निगम के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण एक घंटे के अंतराल में अनपरा परियोजना की दो इकाईयों से उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन

ब्वायलर ट्यूब लीकेज (बीटीएल) के ही कारण बंद हुई अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई को जहां अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। वहीं बीटीएल के ही कारण रविवार सुबह एक-एक कर अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता की पहली व तीसरी इकाई भी बंद हो गई। सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि इकाईयों का अनुरक्षण प्रारंभ हो गया है। जल्द ही सभी इकाईयों को लोड पर ले लिया जाएगा। दूसरी तरफ सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर चौथी व पांचवीं इकाई से थर्मल बैकिंग किये जाने के कारण परियोजना के साथ निगम के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार शाम तक अनपरा परियोजना का उत्पादन जहां गिरकर स्थापित क्षमता 2630 मेगावाट के सापेक्ष 1186 मेगावाट पहुंच गया। वहीं निगम का उत्पादन भी लुढ़ककर 2356 मेगावाट के स्तर पर रहा। इस दौरान बिजली की अधिकतम मांग भी बढ़कर 20842 मेगावाट पहुंच गई। ऐसी स्थिति में पावर कारपोरेशन को सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed