फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's roads will be lit with flood lights

दूधिया रोशनी से जगमग होगी अनपरा की सड़कें

Mon, 10 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anpara's roads will be lit with flood lights
नवगठित नगर पंचायत अनपरा में विकास कार्यों की कवायद शुरू हो गई है। राज्यवित्त मद से अनपरा में कई कार्य कराए जाएंगे। नगर की सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था कराने के साथ ही साफ-सफाई व दुर्घटना रोकने के लिए सड़क किनारे रेलिंग लगाई जाएगी। लाइटिंग का कार्य शुरू भी हो गया है। जल्द ही अनपरा की सड़कें दुधिया रोशनी से जगमग करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अनपरा में वार्डों के निर्धारण का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रशासन की तरफ से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कई बिंदुओं पर कार्य कराया जा रहा है। बीते दिनों राज्य वित्त मद से कई विकास कार्य कराए जाने पर प्रशासन ने मुहर लगाई है। इसमें प्रमुख रूप से काशी मोड़ से अनपरा बाजार तक सड़क की पटरियों पर साफ-सफाई कराने के साथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर सड़क की पटरी पर रेलिंग लगाई जाएगी। इससे दुर्घटना पर लगाम लगेगी। नगर पंचायत के अधिकारियों की मानें तो अनपरा नगर में कुल 50 से 60 स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। नगर में प्रकाश व साफ-सफाई पर राज्यवित्त मद से तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लाइट लगने से रात में लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉल पेटिंग का कराया जा रहा काम
अनपरा नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह पेंटिंग कराई जा रही है। स्वच्छता जागरुकता संबंधित संदेश लिखे जाएंगे ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा सके।

अनपरा नगर में राज्यवित्त मद से लाइटिंग का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही काशी मोड़ से अनपरा बाजार तक सड़क किनारे सफाई व पेंटिंग का काम चल रहा है। सड़क किनारे जगह-जगह रेलिंग भी लगाए जाने का प्रस्ताव है। - अंशुमान सिंह, प्रभारी ईओ- नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed