फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's CGM takes over

अनपरा के सीजीएम ने पदभार संभाला

Thu, 10 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anpara's CGM takes over
अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के पद पर इं. राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया। नव नियुक्त सीजीएम का अभियंता संघ ने स्वागत किया और सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इं. राकेश चंद्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बरियार शाह इंटर कालेज, भरखेर, सुल्तानपुर से वर्ष 1980 में इंटरमीडिएट किया था। वर्ष 1982 में इलाहाबाद से बीएससी और वर्ष 1985 में जे के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद से बी टेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी से वर्ष 2006 में एमबीए का कोर्स भी किया। इं. श्रीवास्तव ने सहायक अभियंता के पद से ऊंचाहार तापीय विद्युत परियोजना, रायबरेली से चार जुलाई 1987 को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में अपनी सेवाएं देनी शुरू की। 22 नवंबर 1992 से 20 अगस्त 1917 तक अनपरा तापीय परियोजना में सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता के पदों पर अपनी सेवाएं देते रहे। 21 अगस्त 2017 से आठ जून 2021 तक पारीछा तापीय परियोजना, झांसी में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। इं. राकेश चंद्र श्रीवास्तव का स्थानांतरण अनपरा तापीय परियोजना, सोनभद्र में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर हुआ। बुधवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। अभियंता संघ ने अनपरा तापीय परियोजना के नवागत मुख्य महाप्रबंधक इं. श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed