फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara Project

अनपरा परियोजना की सातवी इकाई के जल्द शुरू होने के आसार नहीं

Tue, 25 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Anpara Project
अनपरा। प्रदेश को सस्ती बिजली मुहैय्या कराने वाली राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की बंद 7 वीं इकाई के जल्द शुरू होने के आसर नहीं दिख रहे है। बताते चले कि 9 माह पूर्व टरबाईन जनरेटर में भीषण आग लग जाने से इस इकाई से उत्पादन ठप पड़ा है। राख बांध पर बने देश की पहली विद्युत परियोजना में शुमार एक हजार मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की यूनिट नम्बर सात के टरबाईन जनरेटर में विगत नवम्बर माह में तेज आवाज के साथ आग लग गई थी आग देखते ही देखते टरबाईन जनरेटर को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था आग की भयावहता व धुआं देख आस-पास के कर्मियों में हडक़म्प मच गया था घटना में परियोजना के चार कर्मचारी भी घायल हुए थे। अनपरा तापीय परियोजना व लैंको तापीय परियोजना के दमकल कर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था टरबाईन जनरेटर में आग लगने के कारण उत्पादन निगम को करोड़ो रुपये की क्षति हुई थी तभी से बंद चल रही इस इकाई को चालू कराने की दिशा में परियोजना प्रबंधन व उच्चाधिकारियों की उदासीनता समाने आ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो डी परियोजना की सातवीं इकाई को शुरू होने में अभी भी 6 माह से अधिक का समय लग सकता है। घटना में टरबाइन जनरेटर के कई ऐसे पाट्र्स है जिनकी उपलब्धता आसान नहीं होगी। इस संबंध में अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं एच पी सिंह का कहना है कि इकाई को चालू करने की दिशा मे ठोस पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed