{"_id":"66d780a0b9a3ad06ed0d396a","slug":"anpara-has-coal-for-five-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-117491-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा के पास पांच और लैंको के पास छह दिन का है कोयला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा के पास पांच और लैंको के पास छह दिन का है कोयला
विज्ञापन
बारिश के कारण कोल सप्लाई की रफ्तार कम हो गई है। जिससे तापीय परियोजनाओं में कोयले का स्टॉक भी कम होने लगा है। अनपरा के पास पांच और लैंको के पास छह दिन का कोयला शेष बचा है।
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण एनसीएल की खदानों में पानी भर गया। इससे एनसीएल से कोल उत्पादन और परिवहन प्रभावित हुआ है। हालांकि एनसीएल खदानों से पानी निकालने का काम तेजी से कर रहा है।
प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली अनपरा तापीय परियोजना के पास मानक का 35 प्रतिशत यानी 165 हजार टन कोयला शेष बचा है। यह कोयला पांच दिन के मानक के बराबर है। परियोजना में प्रतिदिन 32 हजार टन की खपत है।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष अनपरा को प्रतिदिन 35.7 हजार टन कोयला एनसीएल से प्राप्त हो रहा है। ओबरा तापीय परियोजना में मानक का 57 प्रतिशत यानी 303.4 हजार टन यानी 16 दिन का कोयला शेष बचा है। परियोजना में प्रतिदिन 18.6 हजार टन कोयला की खपत है।
प्रतिदिन 14.8 हजार टन कोयला प्राप्त हो रहा है। निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा तापीय परियोजना में मानक का 60 प्रतिशत यानी 110.6 हजार टन यानी 6 दिन का कोयला स्टॉक है। परियोजना में प्रतिदिन 17.5 हजार टन कोयले की खपत है, जबकि 20.4 हजार टन कोयला प्राप्त हो रहा है।