{"_id":"68d6ce9782ef4edb6208d8d9","slug":"another-scst-case-against-the-accused-in-the-ubbha-case-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-135032-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उभ्भा कांड के आरोपियों पर एससी-एसटी का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उभ्भा कांड के आरोपियों पर एससी-एसटी का एक और केस
सार
घोरावल के घुवास गांव में उम्भा कांड के आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत नया केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि बरात में जातिसूचक शब्द कहकर बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विस्तार
घोरावल। चर्चित उम्भा कांड के आरोपियों पर एससी-एसटी का एक और केस दर्ज कराया गया है। आरोप है किबरात में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की गई। बचाव के लिए आए लोगों का भी सिर फोड़ दिया गया। एससी-एसटी कोर्ट के हस्तक्षेप पर घोरावल कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांंव निवासी संजय कुमार बैसवार ने बिसरेखी निवासी राजेश प्रताप उर्फ राजू गुर्जर, अमर उर्फ शुभम गुर्जर, सपही निवासी धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ मुन्ना, सिंगरौली के बगदरा निवासी प्रद्युम्न गुर्जर के खिलाफ अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि गत नौ मई की रात 11 बजे वह सपही में कई एक बरात में मेज पर बैठकर खाना खा रहा था।
उसी दौरान आरोपी पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे नीचे बैठकर खाना खाने के लिए कहने लगे। एतराज पर इस कदर पिटाई की गई कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद उत्कर्ष पाठक-रवि पाठक बचाव के लिए आए तो उनकी भी लाठी-डंडे, राॅड से पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया। पुलिस से शिकायत पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने सुलह के लिए दबाव बनाया। इनकार पर दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान कर काेरमपूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन
दावा किया गया है कि मारपीट करने वाले आरोपी पूर्व में उम्भा में हुए गोलीकांड में भी शामिल रह चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा के मुताबिक प्रकरण में चार के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को उभ्भा कांड में संलिप्त रहने का भी दावा किया गया है लेकिन छानबीन के बाद भी इस बारे में कुछ कह पाना ठीक रहेगा।