{"_id":"678fe4abfe26574c5a06845e","slug":"another-case-will-be-registered-in-the-murder-of-auto-driver-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-123386-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ऑटो चालक की हत्या मामले में दर्ज होगा एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ऑटो चालक की हत्या मामले में दर्ज होगा एक और केस
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली के सहिजन निवासी ऑटो चालक की मिर्जापुर जिले में हुई हत्या में दूसरा केस दर्ज होगा। राॅबर्ट्सगंज थाने में दर्ज पहले मुकदमे को मिर्जापुर पुलिस को भेजा गया था। अब न्यायालय ने एक अन्य मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है।
न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) में प्रार्थना पत्र देकर सहिजन निवासी सविता ने बताया कि पति इंद्रजीत उर्फ गोरख ऑटो रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करता था। 15 नवंबर की शाम 6 बजे उसके घर उरमौरा निवासी रामू व संतोष यादव आए।
उनके साथ करमा के करकी निवासी रमेश विश्वकर्मा व तीन अन्य लोग भी थे। पति की ऑटो रिक्शा को भाड़े में लेकर अदलहाट के लिए गए। उसी दिन रात दस बजे ननद के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि इंद्रजीत की अदलहाट थाना के जयरामपुर में हत्या हो गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल से आटो रिक्शा 2 किमी की दूरी पर खड़ा था। परिजनों का दावा है कि धारदार हथियार से सिर में कई जगह वार किया गया था। चेहरे, सीने, जांघ और हाथ में चोट के गंभीर निशान थे। उसने नरायनपुर पुलिस चौकी में सूचना दी, मगर कार्रवाई नहीं की गई।
राॅबर्ट्सगंज पुलिस ने कोर्ट को प्रेषित आख्या में बताया कि आवेदिका के जेठ अनंत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है, जिसकी विवेचना घटनास्थल मिर्जापुर में हो रही है। इस कारण अभियोग को स्थानांतरित करने की रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) एक्ट आबिद शमीम ने राॅबर्ट्सगंज पुलिस को द्वितीय प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसकी विवेचना सोनभद्र में सीओ के स्तर से करानी होगी।