{"_id":"5fde39e18ebc3e3f755dfe51","slug":"another-case-filed-against-the-accused-of-killing-the-contractor-sonbhadra-news-vns564379357","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की हत्या के आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार की हत्या के आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदार रामभुवन यादव की हत्या करने के आरोपी संजय परिहार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली अंजनी कुमार राय की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। अब पुलिस हत्यारोपी की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए लिखापढ़ी करने में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के समीप राजमार्ग पर मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी ठेकेदार रामभुवन यादव की सोमवार की देर रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित की थी। टीमों ने बुधवार को हिंदुआरी गांव के पास घेराबंदी कर नामजद हत्यारोपी राबर्ट्सगंज निवासी संजय परिहार और उरमौरा निवासी शिवम केशरी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया था। एएसपी ओपी सिंह ने बताया था कि हत्यारोपी संजय और मृतक के बीच व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद रहता था। इस नाते संजय अपने लाइसेंसी पिस्टल से रामभुवन को गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि हत्यारोपी संजय परिहार के खिलाफ लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदार की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।