फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angst among contract workers over reduction in duty

Sonebhadra News: ड्यूटी में कटौती पर संविदाकर्मियों में आक्रोश

Tue, 10 Sep 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angst among contract workers over reduction in duty
ड्यूटी में कटौती किए जाने से नाराज संविदाकर्मियों ने ग्रामीणों संग सोमवार को एनसीएल कृष्णशिला के महाप्रबंधक कार्यालय गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि इस मामले में कोल प्रबंधन गंभीर नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एनसीएल कृष्णशिला कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी केएनआई/स्वामी नारायण ओबी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ संविदा श्रमिक एवं प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय गेट समक्ष चंदुआर, घरसड़ी, कोहरौलिया, मिसरा गांव के प्रधानों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने ओबी कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि संविदा श्रमिकों को महीने में 26 दिन के बजाय महज 15 दिन ही कार्य दिया जाता है श्रमिकों का मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है।

घंटों बाद कृष्णशिला प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि पांच दिन के भीतर मामले को संज्ञान में लेकर निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान चंदुआर ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार, घरसड़ी प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार, मिसरा प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed